बस्तर जिले के श्रद्धालुओं के दल को टाउन हॉल से तिरुपति-मदुरै-रामेश्वरम तीर्थयात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया रवाना। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं के चेहरों पर जो संतोष और उत्साह दिखा, वही हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्रेरणा है।