आनी: जलोड़ी दर्रे के समीप एनएच-305 के किनारे वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस ने हटाया अवैध खोखा
Ani, Kullu | Jul 10, 2024 जलोड़ी दर्रे के समीप एनएच 305 पर अवैध खोखा बनाकर अतिक्रमण करने वाले के ऊपर कार्यवाही अमल में लाई गई है। यह कार्यवाही एनएच विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस द्वारा सामूहिक रूप से अमल में लाई गई है। एनएच विभाग के बंजार सबडिवीजन के एसडीओ टहल सिंह ने बताया कि जलोड़ी दर्रे के समीप सोझा के गैलरी में एक व्यक्ति अवैध खोखा बनाकर चाय,कॉफी व्यापार कर रहा था।