राठ: खुशीपुरा में 3 वर्ष की बच्ची को मोबाइल की लत, सोते समय पिता का फिंगर लगाकर चलाती है मोबाइल, दीवारों से करती है बात
Rath, Hamirpur | May 11, 2026 राठ कस्बे के खुशीपुरा इलाके में मोबाइल फोन चलाने की लत का एक अजीबोगरीब (अनूठा) मामला सामने आया है। राठ नगर की खुशी पुरा इलाके में 3 वर्षीय एक मासूम बच्ची मोबाइल फोन चलाने की लत के चलते अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। तथा उसकी मोबाइल फोन चलाने की लत इतनी हावी हो चुकी है कि मोबाइल फोन न मिलने पर वह अपना आपा खो बैठती है और झगड़ा कर रोने लगती है।