सहारनपुर: सहारनपुर के दिल्ली रोड से यूपी STF ने 800 करोड़ की क्रिप्टो ठगी के सरगना को पकड़ा, MT-5 ऐप से दिखाते थे फर्जी मुनाफा
सहारनपुर में क्रिप्टो करेंसी और विदेशी मुद्रा में निवेश के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने 8 अप्रैल 2026 की शाम दिल्ली रोड स्थित कोलाबा रेस्टोरेंट से “सी-प्राइम कैपिटल” नाम की फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के सरगना जतीन्द्र राम को गिरफ्तार किया। आरोपी हरियाणा के यमुनानगर का निवासी है और गाजियाबाद के मसूरी थाने में मामले दर्ज है।