धौलपुर: फल मंडी में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों के फल जलकर हुए राख
धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात कारणों के चलते फल मंडी में आग लग गई. घटना से फल मंडी पूरी तरह से तबाह हो गई. मामले की सूचना पर अग्नीशमन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर कड़ी मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया. आग से फल मंडी व्यापारियों के करीब 80 लाख रुपए के फल जल गए.रिहायशी इलाका होनों की वजह से लोगों में दहशत बनी हुई है. आग लगने से म