मिश्रिख: संदिग्ध अवस्था में अटवां बाजार में मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के अटवा बाजार में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान नैमिषारण्य थाना क्षेत्र निवासी हरिश्चंद्र के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार हरिश्चंद्र शराब के नशे में धुत रहता था। मामले में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।