मखदुमपुर: पाई विगहा मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक गंभीर रूप से घायल
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पाई बिगहा मोड़ के समीप गुरुवार के दिन 2 बजे सड़क दुर्घटना में एक सेवानिवृत्त शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान खलकोचक गांव निवासी 75 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल मखदुमपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार हुई।