रामपुर: गुरुवार को दलपतपुर में सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय पुत्री की मौत, पिता घायल, रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Nov 28, 2024 घटना गुरुवार सुबह 11:30 बजे के आसपास की है। थाना कैमरी क्षेत्र के ग्राम हिंगा नगला निवासी झांझन लाल मुरादाबाद में अपने परिवार के साथ रहकर भट्टे पर काम करते है। गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी पूजा, 5 वर्षिय बेटी पल्लवी और 3 वर्षिय बेटा कमल के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। दलपतपुर में डीसीएम ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में 5 वर्षिय बच्ची की मौत हो गई।