तिर्वा: ठठिया थाना क्षेत्र में भाड़े के ₹14 हजार लेकर फरार हुआ पिकअप चालक, एक्सप्रेसवे हादसे में चार लोग घायल
Tirwa, Kannauj | May 31, 2026 ठठिया (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पिपरौपी गांव के पास किलोमीटर संख्या 210 पर शुक्रवार रात खड़ी पिकअप में पीछे से एक लोडर घुस गया। हादसे में पिकअप पर सवार चार लोग घायल हो गए।घायल 70 वर्षीय शिवचरण, उनकी पत्नी परमा देवी, मनोज कुमार और उर्मिला देवी इटावा से गृहस्थी का सामान लेकर कुशीनगर जा रहे थे। तभी हादसा हुआ है।