जयपुर: गलता गेट थाना इलाके में हाईवे पर रात को तलवार लहराकर हुड़दंग करने वाले 40 में से 7 आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Apr 21, 2026 गलता गेट थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहें एक वीडियो मिला जिसमें 20 से अधिक बाइक पर 40-50 युवक जयपुर दिल्ली हाईवे पर काफिला लेकर निकलते हैं ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के साथ ही काफिले में चल रहे हैं बाइक सवार हाईवे पर तलवारे लहराते हुए नजर आ रहे थे इस पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई