बंडा: बरा में करीब साढ़े चार घंटे बाद खुला चक्का जाम
Banda, Sagar | Apr 21, 2026 ग्राम बरा में एक शादी समारोह में विवाद के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जिससे नाराज होकर परिजनों ने मंगलवार को दोपहर में बरा रोड पर चक्का जाम लगा दिया। करीब साढ़े चार घंटे तक चक्का जाम चला जिससे वाहनों की कतार लग गई। मौके पर तहसीलदार थाना प्रभारी पहुंचे। और परिजनों को समझाइश देते रहे। करीब साढ़े छह बजे चक्का जाम खोला गया।