बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में SP ने लूटकांड का किया खुलासा, चार लुटेरों को लूट के माल के साथ किया गया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस लाइन सभागार में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने गुरुवार शाम को एक प्रेसवार्ता की और लूटकांड मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया की वीसी सखी से हुए लूटकांड मामले में एसओजी टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लूट का माल बरामद किया गया है साथ ही तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है।