बहराइच: सबलापुर पुलिया के पास से तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद किया गया
देहात कोतवाली पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने सबलापुर पुलिया के पास मंगलवार को दबिश दे तीन शातिर चोरो को चोरी गए माल के साथ धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों ने चोरियों की तीन वारदातों को कबूल किया है। जिसकी जानकारी देते हुए कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि चोरी के माल के साथ 3 चोरों को गिरफ्तार किया गया है।