हुज़ूर: हमीदिया अस्पताल परिसर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला समेत दो घायल
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2026 भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गयाऔर उन्होंने कार में तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए लोगों ने कार पलटा दी।