रामपुर: कासीराम कालोनी में मामूली बात को लेकर एक पक्ष के 11 लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला समेत 6 लोगों को पीटकर किया घायल
Rampur, Rampur | Jun 20, 2025 सिविल लाइन के कासीराम कॉलोनी में मामूली सी बात को लेकर एक पक्ष के 11 लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला समेत 6 लोगों को पीट कर घायल कर दिया है। घायलों ने थाना सिविल लाइंस में जाकर घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे की बताई जा रही है। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।