चंदौसी: जगदीश पुरी मझरा में दीवार में नकब लगाकर लाखों की चोरी, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने कहा- मिली शिकायत पर होगी कार्रवाई
थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जगदीश पुरी में चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित हीरा सिंह पुत्र जगदीश ने बताया कि रविवार सुबह करीब दो बजे अज्ञात चोर मकान की पिछली दीवार काटकर घर में घुस गए। उस समय परिवार के सभी सदस्य बरामदे में सो रहे थे। चोर घर में रखी नगदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गए।