राजातालाब: कपसेठी में आबादी की जमीन पर मड़ई रखने को लेकर विवाद, युवक के साथ हुई मारपीट
आबादी की जमीन पर मड़ई रखने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी राजा यादव ने अपने पिता और परिजनों पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। राजा यादव ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता इन्द्रजीत यादव ने उनके हिस्से की जमीन बड़े भाई भाईलाल की पत्नी मंजू को दान कर दी है।