कबीरधाम की नदी से निकल रहा सोना
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र में आज भी एक अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। रामपुर शिवनी गांव की बाग नदी के किनारे ग्रामीण सुबह से शाम तक रेत को छानकर सोने के बेहद महीन कण तलाशते हैं।
महिलाएं, पुरुष और बच्चे डोंगी, छलनी और फावड़े की मदद से नदी की रेत को धोते और छानते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, यह काम उनके पूर्वजों से चला आ रहा है और इसी से कई परिवार अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं।
बाढ़ के बाद नदी की रेत में सोना मिलने की उम्मीद ज्यादा रहती है, लेकिन बाढ़ न आने के बावजूद ग्रामीण अपनी मेहनत जारी रखे हुए हैं। कभी थोड़ी मात्रा में सोना मिलता है तो कभी उनकी मेहनत के हिसाब से अच्छी आमदनी हो जाती है।
देखिए कबीरधाम की नदी में सोना तलाशने वाले ग्रामीणों की पूरी कहानी और जानिए कैसे पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोगों की आजीविका का सहारा बनी हुई है।
#Kabirdham #ChhattisgarhNews #Gold #GoldMining #Kawardha #RiverGold #CGNews #LocalNews #GroundReport