भगवानपुरा क्षेत्र में गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर आए हैं। भारी बारिश के चलते जनजीवन भी खासा प्रभावित हुआ हैं। कुछ इलाकों में किसानों के खेतों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली हैं। जानकारी अनुसार पिछले साल के मुकाबले में इस बार रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गईं। पिछले 24घंटे में 88 एमएम बारिश हो चुकी हैं। इस सीजन में अभी तक कुल 441 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी हैं, जो पिछले साल की तुलना में सर्वाधिक हैं। गत वर्ष 260एमएम बारिश हुई थी। गुरुवार से पहाड़ी इलाकों में ज़ोरदार बारिश का क्रम जारी हैं। जिसके चलते सिरवेल महादेव का प्रसिद्ध झरना अपने रौद्र रूप में गिरते हुए दिखाई दे रहा हैं। ये दृश्य प्रकृति को और भी खूबसूरत बनाता हैं। मंदिर की व्यवस्था संभाल रहे बालकदास महाराज ने बताया कि,दो दिनों से बारिश का दौर जारी हैं, जिससे कि झरना अपने पूरे रौद्र रूप में गिरने लगा हैं। पास ही स्थित गुफ़ा तक जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया ह