गोला: बड़हलगंज में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी संदीप यादव गिरफ्तार, धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज
गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी संदीप यादव देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी तिवारी गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।