खुरई: सरखड़ी में युवक से मारपीट,घायल अस्पताल में भर्ती, बाइक चोरी पर आरोपी के घर गया था समझने, देहात थाना पुलिस जांच में जुटी
Khurai, Sagar | Jan 29, 2024 सरखड़ी गांव में एक युवक को घर में बुलाकर मारपीट की गई घायल गम्भीर हालत में खुरई अस्पताल में भर्ती है। घायल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी बाइक चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट की थी आरोपी निरंजन सिंह सजा काटकर वापिस आया तो धर्मेंद्र सिंह उसके पिता को समझाने गया था। बात करने के बहाने घर में बुलाकर निरंजन सिंह उसके पिता व भाई ने लाठियों से हमला कर दिया।