खुरई: पिछले दिनों शीत लहर के चलते सभी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सर्वे की मांग की
Khurai, Sagar | Jan 29, 2024 पिछले दिनों शीत लहर के प्रकोप के चलते सभी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, किसानों ने अपनी फसलों के पौधों के साथ जूलूस निकाल कर मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन एडीएम को सौंपा, किसानों ने बताया कि शीत लहर से चना मसूर बटरी की फसलों की फलियों में दाने नहीं आए हैं। लगभग 60 से 90 प्रतिशत प्रभाव पड़ा है। किसानों ने एक दो दिन में ही सर्वे कराने की मांग उठाई है।