चांदपुर: नूरपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस
सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मनाया। पार्टी के महत्व पर प्रकाश डाला गया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया गया। मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए।