पूरनपुर: धनाराघाट रोड अपोलो भट्टे के पास बाघ की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
पूरनपुर वुधवार को बाघ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि बाघ रोड पर चहलकदमी कर रहा हैं। वायरल वीडियो पूरनपुर धनाराघाट रोड का बताया जा रहा है। जब इस संबंध डिप्टी रेंजर कपील से बात की तो उन्होंने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया और वीडियो की जाँच कराई जा रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।