ग्वालियर गिर्द: गोलपाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, विधानसभा स्पीकर नरेंद्र तोमर पहुंचे, रथयात्रा निकाली
हनुमान जयंती के मौके पर गुरुवार को संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम गोलपाड़ा में पंचदिवसीय हनुमत जन्मोत्सव मनाया गया। इस क्रम में तीसरे दिन हनुमत प्रकट सूबह 8 बजे हुए उन्हें 56 भोग लगाए गए। कोटेश्वर महादेव मंदिर से विशाल राम हनुमान रथ यात्रा झांकियों के साथ निकाली गई इसका शुभारंभ विधानसभा स्पीकर नरेंद्र तोमर ने किया।