पाटी: PM पोषण योजना अंतर्गत पाटी जपं के सभागृह में जनपद स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,स्व-सहायता समूहों ने दिखाय
Pati, Barwani | Jun 24, 2026 शासन की महत्वाकांक्षी पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तायुक्त, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक भव्य जनपद स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन जपं सभागृह में किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य मध्याह्न भोजन में पौष्टिकता को बढ़ावा देना और रसोइयों की पाक कला को निखारना था।