कटेया: कटेया थाना पुलिस ने वाहन जांच में दो बाइक और 71 लीटर देशी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
गोपालगंज में कटेया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की दो बाइक और 71 लीटर देशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोईसा खुर्द और छीतौना मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दो बाइक से शराब ले जा रहे तस्करों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में