अनूपपुर: जनसुनवाई में कलेक्टर की अनुपस्थिति पर उठे सवाल
अनूपपुर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान करीब 12 बजे कलेक्टर उपस्थित नजर नहीं आए। जनसुनवाई की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों के बीच उनकी अनुपस्थिति को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि कलेक्टर के अनुपस्थित रहने के कारणों को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।