हंडिया: आपसी रंजिश के चलते परिवार को मिली धमकी, पुलिस से लगाई गुहार
उतरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक परिवार को परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय राम ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनके घर पहुंचकर हंगामा करते हैं और परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं। मुंबई से आए उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शनिवार 04 बजे मिली जानकारी।