कठूमर: अलवर के हुल्याना-कठुमर में आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, यातायात हुआ प्रभावित
अलवर। गुरुवार को हुल्याना, कठुमर और नदबई इलाकों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया। आंधी के कारण कई जगह पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। हुल्याना में ईंट भट्टे के पास बड़ा पेड़ बीच सड़क पर गिरा, जिसे भट्टा संचालकों ने जेसीबी से हटाकर मार्ग खोला है।