रंगों के पर्व होली से पहले धौलंडी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मुख्य बाजारों और गली-मोहल्लों में दुकानदारों ने रंग-बिरंगी पिचकारियां, गुलाल और विभिन्न प्रकार के रंगों से अपनी दुकानें सजा दी हैं। बाजारों में बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए आकर्षक डिजाइन की पिचकारियां उपलब्ध हैं, जिनमें कार्टून और आधुनिक मॉडल खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।