गुना क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में 4 नवंबर को ABVP के ज्ञापन के दौरान हुए हंगामा और कर्मचारियों से मारपीट के आरोप लगने के बाद 6 नवंबर को छात्र संगठन NSUI ने विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी का पुतला जलाकर कार्रवाई की मांग की। एनएसयूआई के अध्यक्ष शिवम् रघुवंशी ने आरोप लगाए कहा, कर्मचारियों से मारपीट सरासर गलत है, ऐसे संगठनों से छात्र दूर रहे।