नानपारा: नानपारा व्यापार मंडल ने SDM से मिलकर लंबे समय से प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे के शीघ्र निर्माण की मांग की
नानपारा में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी राजेश अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान नगर की सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। उप जिलाधिकारी राजेश अग्रवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद यह एक शिष्टाचार भेंट थी। व्यापार मंडल ने नानपारा में लंबे समय से प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे शीघ्र निर्माण की मांग की