सेवनन हॉल्ट पर मंगलवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। कोड़ौना पुलिस द्वारा तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहां व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे पटना PMCH रेफर कर दिया गया। पर इसके बाद घायल व्यक्ति घटना के करीब 4 घंटे बाद मंगलवार रात्रि करीब 9 बजे तक भी उचित इलाज नहीं मिलने से वह तड़पता रहा।