उचकागांव: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह व मशहूर गायक गुंजन सिंह को राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार
गोपालगंज में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने पर अदालत से राहत मिली है। अगली सुनवाई 15 जून को होगी। अदालत ने जांच रिपोर्ट न दाखिल करने पर नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि सभी कागजात अगली तारीख तक पेश किए जाएं।