मासलपुर: सीसनी की पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर, दो लोग घायल जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
मासलपुर सड़क मार्ग स्थित सीसनी की पुलिया के पास दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गई।हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सोमवार को हिमाचल पर सड़क मार्ग स्थित की पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार गोविंद जाटव निवासी बखतपुरा, राजुद्दीन पुत्र खलील निवासी चैनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।