छत्तीसगढ़ बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों में 07 फरवरी को रोजगार दिवस और आवास दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच, उप सरपंच, पंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आवास हितग्राही, मनरेगा श्रमिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और VBG R-RAM-G योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण की तकनीकी प्रक्रिया, किस्तों के भुगतान और गुणवत्तापूर्ण निर्माण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया।