मदनपुर: शांति मुहल्ला पाठक बिगहा रोड में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
मदनपुर थाना क्षेत्र के शांति मुहल्ला पाठक बिगहा रोड में शनिवार को एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी रानी कुमारी, पति नवीन चंद्र सिन्हा, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रानी कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर उनके पति उन्हें टेम्पो से मदनपुर सामुदायिक