तुलसीपुर: बलरामपुर में मिशन शक्ति फेज-6.0 से महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा पर खास फोकस
बलरामपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पूरे जिले में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। अभियान में पुलिस टीम सभी थाना क्षेत्रों में जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुनती और फौरन कार्रवाई करती है।