मैहर: मुकुंदपुर में बीहर नदी के किनारे पुलिस ने अवैध महुआ शराब की भट्टियों को किया नष्ट
मैंहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बनाने के अड्डे पर छापे मारी करते हुए, मुकुंदपुर की बीहर नदी किनारे बनी कच्ची महुआ शराब बनाने का लाहन किया नष्ट।बताया गया कि खबर लगते ही ताला थाना प्रभारी की अंगुआई में पुलिस ने इस बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम।इस दौरान अवैध कारोबार में संलिप्त कारोबारी पुलिस की आहट सुन हुए फरार।