मुरैना नगर: मुरैना में रेत माफिया पर शिकंजा, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त दबिश, नेशनल हाइवे से घाटों तक सघन चेकिंग
मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया।एसपी समीर सौरभ के निर्देश पर एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह डाबर के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 4 से 9 बजे तक NH-44 व संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग हुई।देवरी घड़ियाल,अल्लावेली व घरौना चौकी पर जांच की गई।करीब 30 पुलिस व 20 वनकर्मी मौजूद रहे, राजघाट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।