ग्वालियर गिर्द: सर्राफा कारोबारी की दुकान से महिला ने चुराया एक लाख का पेंडल, सीसीटीवी में कैद
शहर के गोला का मंदिर इलाके में एक महिला ने दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सराफा कारोबारी की दराज में हाथ डालकर करीब एक लाख रुपए कीमत का सोने का पेंडल चुरा लिया। घटना 3 महीने पुरानी है जिसकी कायमी सोमवार शाम 7 बजे की गई है.दीक्षा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंची महिला दुकानदार की नजरें चुराकर 7 ग्राम का सोने का पेंडल अपने थैले में रखकर फरार हो गई।