मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र में चौकीदार से पूछताछ के बाद सुबह खेत में मिले तीन एलईडी और एक सीपीयू
संत नगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव के कंपोजिट विद्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चौकीदार से पूछताछ कर कार्रवाई की चेतावनी देने के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह 9:00 बजे विद्यालय के पीछे तालाब के बगल में खेत में तीन एलईडी व एक सीपीयू फेंका मिला ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामान को विद्यालय में सुरक्षित रखवाया और मामले की कार्रवाई में जुट गई है।