जसवंतनगर: जसवंत नगर थाना सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के लिए संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। फरियादि ग्राम तमेंरी के निवासी सुधीर कुमार ने मारपीट, रेलमंडी के शैलेंद्र ने ₹4000 मजदूरी न मिलने, राममुकेश ने भूमि सीमांकन v अनीता ने भूमि विवाद शिकायत की।