अरवल में संवेदनहीनता की हद: शव लेकर साढ़े 3 घंटे भटकते रहे परिजन, सिस्टम सोता रहा!अरवल जिला के मेहंदिया थाना अंतर्गत सेंधवा गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। सुरेंद्र यादव के 27 वर्षीय युवा पुत्र प्रमोद कुमार की नहर में डूबने से मौत हो गई। इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने के बजाय अस्पताल और जिला प्रशासन ने परिजनों को जमकर टहलाया।लापरवाही के बड़े सवाल:📍 3.5 घंटे का इंतज़ार: सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव लेकर बैठे रहे।📍 लापता पुलिसकर्मी: परिजनों का आरोप है कि शव आने के घंटों बाद मेहंदिया थाना के कर्मी और चौकीदार अस्पताल पहुंचे।📍 प्रशासनिक उदासीनता: अपनों को खोने वाले पीड़ित परिवार को कागजी कार्रवाई और टालमटोल के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।क्या पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने के बजाय उन्हें परेशान करना ही हमारे सिस्टम की नियति बन चुकी है?#ArwalNews #BiharPolice #MedicalNegligence #Mehandiya #BiharNews #justiceforpramod Public ki Awaz Public Ki Awaz - News Arvind Yadav A1 express
Arwal, Arwal | Aug 12, 2026