श्योपुर: रामपुरा डांग में आदिवासी महिलाओं से मारपीट, अवैध कब्जे की नियत से की गई घटना, अजाक थाने में शिकायत दर्ज
श्योपुर। शहर के पाली रोड स्थित अजाक थाने में शनिवार को शाम 5 बजे रामपुरा डांग की आदिवासी महिलाओं ने एक शिकायत सौंपते हुए उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने की नियत से महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप नामजद आरोपियों पर लगाया हैं।