श्योपुर: स्टॉप डेम पर काम करते मजदूर को डम्पर ने कुचला, मौत, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुरूनावदा में स्टाॅप डेम के निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर को शुक्रवार की शाम 5.30 बजे डम्पर चालक ने तेजी व लापरवाही से गाडी चलाते हुए कुचल दिया हैं, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।