श्योपुर: शहर में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर माहौल, रिटायर्ड सैनिकों ने किया नेतृत्व
श्योपुर। भारतीय सैनिकों के पराक्रम और शौर्य के बल पर पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद शहर में आज शनिवार को शाम 5 बजे विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के बैनरतले किया गया जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासियों ने सम्मिलित होकर हाथो में तिरंगा लिया और देशभक्ति नारो के साथ सड़क पर राष्ट्रवाद की अलख जगाई हैं