कानपुर: परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने दी जानकारी
सावन माह के पहले सोमवार को देखते हुए पुलिस आयुक्त अखिल कुमार परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे। मंदिर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने जानकारी दी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुगमता से दर्शन हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कोई परेशानी नहीं हो रही है। सेवादारों का सहयोग मिला है। मंदिर में सावन में लाखो श्रद्धालुओं की भीड होती है।