गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित प्लेट और दोना बनाने वाले प्लांट में चोरों ने दीवार फांदकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। यह घटना रविवार-सोमवार रात की बताई जा रही है, जो प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्लांट मालिक प्रमोद कुमार नाथनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मौसम खराब होने के कारण प्लांट बंद था।